Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न











मोजीम खान 
सिंहपुर ,अमेठी-वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता अजहरूल हक ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुये ब्लाक अध्यक्ष अजहरूल हक ने कहा की वर्तमान सरकार की खराब  नीतियों के कारण जनता को परेशानियों की और ढकेल रही है। जनता से किये गये वादे को पूरा करने में सरकार पूरी तरह से विफल है। बढ़ती डीजल पेट्रोल और रसोई गैस ने गरीबों की कमर  तोड़ दिया है। सबका साथ सबका विकास की ढिंढोरा पीटने वाली सरकार केवल अपनो का विकास कर रही है। बढ़ती महंगाई पर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है। 













कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि सरकार की नाकामियों को जनता के बीच जाकर बताये। इस मौके पर अब्बास फौजी,दुर्गेश दीक्षित,वकार अहमद,हरिशंकर मिश्र,कमला  कांत शुक्ला,नदीम अहमद,प्रकाश शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे