गोण्डा: रविवार को मनकापुर पुलिस ने पांच लोगो के विरुद्व नवविवाहिता को पीट-पीट कर मार डालने का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
थाना छपिया क्षेत्र ग्राम कोयरीपुर गांव निवासी झिनकन पुत्र राम आसरे पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि अपनी पुत्री चंद्रावती उम्र 27वर्ष की शादी वर्ष2011में कोतवाली क्षेत्र ग्राम मिश्रौलिया कला गांव निवासी राम नेवास उर्फ ननकन पुत्र सीताराम के साथ हिन्दु रीत-रिवाज के साथ हुई थी।शादी के बाद पीडित की लड़की अपने ससुराल विदा हो कर आयी और सकुशल अपने ससुराल रह रही थी।
चंद्रावती के एक लड़का अनुज छः वर्ष व एक लड़की अनु दस माह की है।दमाद राम नेवास का गांव एक महिला से अवैद्य सम्बध को लेकर कहा-सुनी व मार-पीट भी होती थी।उक्त बात मेरी पुत्री कई बार बात बतायी।तब हम लोग अपने परिवार व गांव लोगो को लेकर लड़की के ससुराल जा कर बात-चीत कर समझा-बुझा कर चले आते थे।राम नेवास के परिजनो द्वारा मेंरी पुत्री को प्रताडित कर मारा-पीटा करते रहते थे।
रविवार को भी मेरी पुत्री को उन्ही बातो को लेकर दमाद राम नेवास उर्फ ननकन,छोटई पुत्र सीताराम,तूतीराम पुत्र सीताराम,सीताराम पुत्र चिल्हर व संजू पत्नी गोपी मारते-मारते मार डाला।शव को मनोरमा नदी के तट पर माईराम कुटी पर जा कर जला दिया।जिसकी सूचना मेरे रिस्तेदार बच्चू लाल ने घटना की जानकारी दी।जानकारी होने पर आनन-फानन में सपरिवार मनोरमा नदी पर पहुँचे।तब-तक शव जल चुकी थी।
मामले में पुलिस मृतका के पिता के तहरीर पर पति समेत पांच के लोगो के विरुद्व हत्या समेत विभिन्न धाराओ में प्राथमिक दर्ज कर ली है।
वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ