रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।गोण्डा जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र में अबैध कच्ची/जहरीली शराब माफियाओं की बाढ़ सी आगयी है।हर एक किमी पर एक दुकान खुली मिल जायेगी जहाँ ना प्रशासन का डर है नाही किसी कानून का योगी सरकार में बेलगाम हो चुकी थाने की पुलिस/होमगाड अबैध शराब माफियाओं से 2000से लेकर 12000हजार तक वसूल रहे है।जिसमे हलका सिपाही/होमगाड वा डायल 100के पुलिस कर्मी तक शामिल बताये जारहे है।और तो और अब तरबगंज थाने के बगल ही अबैध शराब की दुकान खुल चुकी है।जहाँ लगी रहती है बराबर भीड़ वो भी खुलेआम।अब जनता के मन में प्रश्न ये उठता है की क्या योगी सरकार में थाने के अन्दर बिकेगी अबैध कच्ची शराब।वो भी सिपाहीयों की मदद से खुलेआम।जिसका जबाब किसी भी अधिकारी/पुलिस के पास नही है।
बताते चले की थाना तरबगंज के 2किमी क्षेत्र में लगभग 20दुकाने अबैध कच्ची शराब की संचालित हो रही है।वो भी खुलेआम मेन रोड पर जिसका ब्यौरा ये है।
तरबगंज थाने के बगल रामविलाश,बाबूराम,धर्मनिषाद।से झियां में झगरू पुत्र किसोरी,राजेश,बेंचू,ओमप्रकाश।रे तादल सिंह में चार जगह झामपुरवा बाबापुरवा धौरहरा में लगभग छेः जगह आदि स्थान जो तरबगंज थाने से लगभग दो किमी के अन्दर है।
यहाँ बिकती है शराब
थानाक्षेत्र के चार नम्बर हल्के में किसन लाल, मीना पाण्डेय रामपुर टेगरहा, सेवक बाबा बढ़ई पुरवा दयाराम शुक्लपुरवा घाँचा, राँगी, शीशव, टकटोना पकड़ी, मनहना में भोलासिंह की बड़ी् दुकान होलसेल, सुसेला, कटहा, नरायनपुर आदि स्थानो पर खुलेआम बिक रही है अबैध कच्ची शराब
थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे के आने के बाद धड़पकड़ होने से अबैध कच्ची शराब माफियाओं में कुछ हद तक अंकुश लगाने में कामयाब हुए थे लेकिन पुलिस कर्मियों की अबैध वसूली से थानाध्यक्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और शराब माफिया बेलगाम हो गये


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ