Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP से तीर्थयात्रा पर उड़ीसा गये तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरायी, 2 की मौत ,20 घायल












अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।तीर्थयात्रा पर गये रुदौली के टाण्डासूफी गांव निवासी शिवनारायण मिश्र की उड़ीसा के भद्रक जिले में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। मौत की खबर सुनते ही रूदौली विधायक रामचंद्र यादव व मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने गहरा दुख प्रकट किया और उड़ीसा के उच्च अधिकारियों से बात की।बता दे उड़ीसा में भद्रक जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी।जिसमें 2 लोगो की मौत हो गयी।हादसे में 20 अन्य लोग घायल हो गए।सभी तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश के बाराबंकी व फैज़ाबाद जिले के निवासी बताये जा रहे हैं।हादसे की सूचना मिलते ही रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने गहरा दुख प्रकट किया और वहां घायलावस्था में फंसे लोगों की मदद के लिये विधायक ने तत्काल सम्बंधित जनपद के जिलाधिकारी से बात करके घायलों उचित उपचार कराने का निर्देश दिया।







विधायक रामचंद्र यादव ने बताया मृतकों के शीघ्र पोस्मार्टम कराने सहित घायलों के कुशल उपचार का प्रबंध कराने के लिये अधिकारियों से बात हुई है।साथ ही जो भी यात्री पूरी यात्रा करना चाहते है या वापस आना चाहते है उनके लिये दूसरी बस का भी इंतजाम करवाया गया है।इसके अलावा मुख्यमंत्री के कौशाम्बी दौरे पर जाने की वजह से उनके ओएसडी अभिषेक को घटना की जानकारी देते हुए तीर्थयात्रियों के उपचार आने जाने का उचित प्रबंध सहित आर्थिक मदद का भी अनुरोध किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे