Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महंत परमहंस दास व प्रशासन के बीच चल रही वार्ता में लगी अटकलें













अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।राम मंदिर निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या बुलाने के लिए अनशन का मामला अब गर्म होने लगा है। बड़ी मान मनौवल के बाद जहां एक तरफ बाबा के अनशन समाप्त करने की अटकलें लगाई जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कई हिंदूवादी संगठनों के समर्थन में आने के बाद प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ती दिखाई दे रही है। हालांकि इन सब के बीच में बीते दिनों की अपेक्षा प्रशासन का रवैया भी दोस्ताना नजर आने लगा है।

संत के समर्थन में अयोध्या में गूंजने लगा जय राम के नारे 
बताते चलते हैं कि राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर महंत परमहंस दास 1 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे हैं लेकिन यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने से महंत परमहंस दास देश में एससी एसटी कानून के तहत अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रसस्त्र करने की मांग पर पीएम मोदी को अयोध्या आने पर अनशन समाप्त करने की मांग पर रुक गया. जहां एक तरफ साधु संतों और प्रशासन से कई चक्र में चली वार्ता के बाद अनशनकारी संत के मानने की अटकलें लगाई जा रही है तो वहीं देश के तमाम राजनीतिक दल, हिंदू संगठन व मुस्लिम संगठन के साथ अन्य वर्गों के लोग भी लगातार समर्थन में पहुंच रहे हैं इसके साथ ही प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या पहुचने के ऐलान के बाद प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ती भी नजर आ रही है.










मंदिर निर्माण को लेकर अभी कोई सार्थक प्रयास नहीं 
महंत परमहंस दास ने बताया कि आज हमारे समर्थन कई समर्थको के साथ युवा भी पहुँच रहा हैं हम यह चाहते हैं कि राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कराने को लेकर सार्थक पहल किया जाये तथा अभी अधिकारियो के माध्यम से वार्ता किया जा रहा लेकिन आज अभी कोई बात नहीं हो पाया हैं इसलिए 24 घंटे का राम नाम संकीर्तन का जाप शुरू करा दिया गया हैं यदि कल दोपहर 12 बजे तक कोई वार्ता होती हैं तो उस पर अमल किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे