गोंडा। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की खिचाई की |
खुद को बताया गरीबो का मसीहा
रविवार को टिकरी जंगल मे स्थित रुदापुर समय माता स्थान परिसर में भारतीय समाज पार्टी का जनसभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए खुद को गरीबो का मसीहा बताते हुए कहा कि वह गरीब, पिछड़ा, मजबूर आदि लोगों को न्याय दिलाने की कड़ी है ।
पूर्वांचल में बीजेपी का खाता नही खुलने दूंगा : मंत्री
उन्होंने कहा की आगामी 9 तारीख की कैबिनेट की बैठक है जिसमे पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्बाधिक पिछड़ा के लिए आरक्षण दिलाने की बात करेंगे। केंद्र सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि जुमले बाजी हमसे नही चलेगी अमित शाह ने जो चुनावी वादे किए थे जिसके पूरा न होने पर पूर्वांचल में भाजपा की खाता नही खोलने देंगे और चेतावनी दी है कि 27 अक्टूबर को पिछड़ा अति पिछड़ों का आरक्षण लेकर रहूंगा।
वीडियो
यूपी पुलिस भी रही निशाने पर
श्री राजभर ने पुलिस प्रशासन को लताड़ते हुए कहा कि अभी पिछले दिनों एक ईंट भट्ठे पर इमलीहवा गांव के रहने वाले नान्हू राजभर की ठाकुरों द्वारा पीट पीट कर हत्या के मामले मे कोतवाल को फटकार लगाते हुए कहा कि रिश्वत लेकर मुख्य आरोपी कमलेश सिंह को गिरफ्तार नही किया है इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व डीजीपी से करेंगे तथा मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दिलाएंगे और आगामी 18 अक्टूबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मनकापुर कोतवाली का घेराव कर धरने पर बैठेंगे।
यूपी सरकार पर साधा निशाना
मंत्री ने योगी सरकार पर भी आरोप लगाया कि अब इस सरकार में भी जाति के आधार पर मुआवजा देती है, अगर पंडित जाति का मरता है तो 30 लाख, ठाकुर है तो 25 लाख, यादव है तो 15 लाख तक मुआवजा दिया जाता है लेकिन हरिजन, चौहान, गडरिया राजभर, वैश्य या अन्य निम्न जाति का है तो सरकार के खजाने में पैसा ही नही रहता है।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन ओपी राजभर ने किया। इस मौके महेंद्र कुमार राजभर, वृजभूषण मिश्रा, लालजी राजभर, राजन वर्मा, प्रधान सीताराम मिश्रा, राम फूल, जवाहरलाल, राजेश राजभर, अर्जुन चौहान, वेद प्रकाश आदि लोग मजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ