सुनील उपाध्याय
बस्ती । चित्रांश क्लब महिला शाखा अध्यक्ष शीला पाठक के नेतृत्व में रविवार को वार्ड नं. 21 रामेश्वरपुरी मोहल्ले में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाते हुये स्वच्छता का संदेश दिया गया।
हाथों में स्वच्छता पर केन्द्रित तख्तियां लिये महिलायें वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी और लोगों का आग्रह किया कि वे स्वयं अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता के लिये जागरूक करें क्योंकि गंदगी से अनेक प्रकार की बीमारियां पनपती हैं।
अभियान मंे रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, अर्चना, प्रतिमा, विन्दवासिनी, इन्दु चित्रगुप्त, अर्चना श्रीवास्तव, शालिनी मिश्रा आदि ने हिस्सा लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ