सुनील उपाध्याय
बस्ती । सदर विधायक दयाराम चौधरी ने रविवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के राजाचक गांव में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी और भूमि पूजन भी किया। ज्ञात रहे कि राजाचक गांव में गत दिनों भीषण आग लग गई थी। विधायक दयाराम चौधरी ने अग्निपीड़ितों को स्वयं और शासन स्तर पर आर्थिक सहयोग दिलाया। उन्होने अग्नि पीड़ित परिवारों को आवास दिलाने का वादा किया था।
विधायक दयाराम चौधरी ने रामशंकर, सैलाबी, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, अरविन्द कुमार, राम सुरेश, प्रमिला, विन्द्रावती को आवास उपलब्ध कराया। कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार पात्रों को लाभ दिलाने की दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील हैं।
आवास वितरण कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी प्रभाशंकर चौबे, ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान साधना गोस्वामी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, अमर सोनी, जय प्रकाश पाण्डेय, आशीष चौधरी, लालचंद चौधरी, मलखान सिंह के साथ ही गांव के लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ