अखिलेश्वर तिवारी
बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व अच्छी पाठ्य पुस्तकों को पढ़ने की दी सलाह
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर यूपी के सबसे पिछड़े 8 जनपदों में से एक है जिसे आकांक्षी जनपद के रूप में नीति आयोग ने गोद ले रखा है । जिले के का समूल विकास करने के लिए नीति आयोग ने तमाम नोडल अधिकारियों तथा नोडल एजेंसीओं को नामित भी किया है । शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़े जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गोरक्ष पीठ के महंत अवैध नाथ के प्रयास से योगी आदित्यनाथ में जिले के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए कई विद्यालयों की स्थापना किए हैं । उन्हीं में से एक आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल है जिनमें गरीब तथा जनजाति परिवारों के बच्चों को शिक्षा दी जाती है । विद्यालय परिसर में अवैद्यनाथ की मूर्ति स्थापित की गई है जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज राज्यपाल राम नाईक द्वारा किया गया ।
महामहिम राज्यपाल के तुलसीपुर पहुंचने पर सीएम योगी ने उनकी अगुवाई व स्वागत किया । मूर्ति लोकार्पण के बाद सीएम योगी ने जनपद बलरामपुर को आकांक्षी जनपद तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कर्मस्थली होने के नाते इसका समुचित विकास होना आवश्यक है जिसके लिए नीति आयोग को जिम्मेदारी सौंपी गई है । उन्होंने कहा कि शैक्षिक रूप से पिछड़े जिले को सुधारने के लिए ही गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ ने विद्यालयों की स्थापना कर जो मुहिम शुरू की थी उसे आज भी आगे बढ़ाया जा रहा है ।
राज्यपाल राम नाईक ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को संस्कारी होना आवश्यक है और पढ़ाई के साथ साथ सार्वभौमिक विकास के लिए खेलकूद तथा अच्छे पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन भी जरूरी है । उन्होंने विद्यालय के बच्चों का आवाहन किया कि वे भगवान राम के छात्र जीवन का अनुसरण करें । उन्होंने उदाहरण स्वरूप रामचरितमानस की चौपाइयों को पढ़कर सुनाया । राजपाल ने अपने द्वारा लिखी गई तीन भागों वाली पुस्तक की प्रतियां विद्यालय की लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने की बात कही । कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री का सुरेश राणा , दिगंबर अखाड़ा अयोध्या के महंत सुरेश दास, देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सांसद अभिषेक शाह, सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल तथा क्षेत्र के विधायक सदर पलटू राम विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा विधायक केसरी शैलेश सिंह शैलू विधायक इकौना राम फेरन पांडे जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह महामंत्री अजय सिंह टिंकू भी मौजूद थे ।
समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महामहिम राज्यपाल को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया । मिथिलेश नाथ योगी ने मुख्यमंत्री तथा महामहिम राज्यपाल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र तथा सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने भी राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया । कार्यक्रम की भव्य तैयारी कराई गई थी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी ।सुरक्षा में कई जिलों के पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था ।
प्रशासनिक अधिकारियों में मंडल मंडलायुक्त सुदेश कुमार ओझा, डीआईजी अनिल कुमार राय, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, सीडीओ कृतिका ज्योत्सना, अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी ओपी सिंह सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे । समारोह स्थल पर सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे जिनमें शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग विकास विभाग बाल विकास एवं पोषाहार विभाग हथकरघा उद्योग विभाग प्रमुख हैं ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ