Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेलवे लाइन पर क्षत बिक्षत शव मिलने से हडकम्प

















अमरजीत सिंह 
फैजाबाद। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मीसा गांव के किनारे फैजाबाद रेलवे लाइन पर शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने युवक का क्षत बिक्षत शव पटरी के बीच में दिखा।शव मिलने की खबर आग की तरह फ़ैल गई और पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचने लगे सूचना के घंटों बाद जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कराकर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र  सहजेवरा निवासी रामकुमार ऊर्फ रामू पुत्र राम तेज 32  के रुप में हुई। जिसे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक पहले मीसा गांव का ही निवासी था बिगत कुछ वर्षों से वह पैतृक निवास छोड़कर रौनाही थाना क्षेत्र में रहने लगा। शनिवार को वह अपनी मां के तेरहवीं में शामिल होने आया था। सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद कोतवाली रुदौली उपनिरीक्षक सुजीत मौर्य व उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का बाया पैर नहीं मिल पाया है क्यास लगाया जा रहा है कि पैर धड़ से अलग हो गया था जिसको कोई जानवर उठा ले गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे