शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । ग्राहक बनकर आये सफारी सवार बदमाशों ने नगर स्थित एक टाइल्स के शोरूम में लगभग साध्य पांच बजे दाखिल हुए और मौका मिलते ही असलहे के बल पर एक लाख पैतीस हजार की लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश असलहा लहराते हुए सफारी में बैठकर फरार हो गए। बेखौफ बदमाशो द्वारा दिनदहाड़े दिए गए दुस्साहिक वारदात के अंजाम से व्यापारी सदमे में है। वारदात की सूचना पर यूपी100 की तीन टीमो सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुच कर उच्चाधिकारियो को अवगत कराया तो पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर पूंछतांछ में जुट गए। घटना से व्यपारियो में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी ज्ञान देवी पांडेय के नाम से मीरा भवन क्षेत्र में टाइल्स का शोरूम खोल रखा है जहां पर शुक्रवार सांध्यकालीन ग्राहक बनकर आए सफारी सवार बदमाशों ने शोरूम में दाखिल होकर असलहे के बल पर 1लाख 35 हजार की लूट की घटना को अंजाम देकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए!
व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी रही और शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए कवायद शुरू कर दी किंतु समाचार भेजे हैं तक पुलिस को किसी प्रकार की सफलता हासिल नहीं हो सकी थी ! घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश देखा गया ! घटना के बाबत एएसपी पूर्वी अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ