शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ ! जिले के कौहडौर सेक्टर में बूथ प्रभारियों की बैठक राम अचल वर्मा सदर विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई ! सभा को संबोधित करते हुए नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव पूर्व विधायक सदर प्रतापगढ़ ने कहा की वर्तमान भाजपा सरकार नौजवान किसान गरीब बेरोजगार विरोधी सरकार है इसको उखाड़ फेंकने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और 9 अक्टूबर को पूरे अंती में होने वाले बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों के सम्मेलन में भारी से भारी संख्या में आने का आह्वान किया और बूथ प्रभारियों को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 14 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को अपने बूथों पर जाकर वोटर लिस्ट में जो भाई बहन 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में बढवाने का भी काम करें !
बैठक में नवनियुक्त जिला महासचिव रमेश यादव जी वरिष्ठ समाजवादी नेता पारसनाथ यादव राघव राम यादव एडवोकेट लल्लन यादव प्रधान बरा सराय ने भी अपने विचार व्यक्त किए !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ