वासुदेव यादव
अयोध्या।फ़ैजाबाद : तकपुरा निरंकारपुर गांव में मंगलवार को समाजसेवी विजय वर्मा के द्वारा रम रमा बाबा के स्थान पर लगे परम्परागत मेले में विराट दंगल का आयोजन किया गया।
इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री व मुख्य अतिथि पवन पांडेय ने किया। इस दौरान श्री पांडेय ने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा दिया चाहिए। सपा सरकार ने कुश्ती व खेल को आगे बढ़ाया है और खिलाड़ियों को सम्मान देने का काम किया है।
इस दौरान दर्जनों कुश्ती के जोड़ो ने अपना दम खम दिखाया। दंगल में आये लोगो का आयोजक विजय वर्मा ने माला पहनाकर स्वागत सम्मान किये। रेफरी की भूमिका पहलवान राम देव यादव व केशव बाबा ने किया।
जबकि संचालन अयोध्या के पहलवान घनश्याम दास जी ने किया। आयोजन में आसपास के शैकडोजन खेल- प्रेमी आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ