Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व चेयरमैन के इंतिक़ाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर













अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।बसपा नेता चौधरी शहरयार के पिता व नगर पालिका रूदौली के चेयरमैन रहे चौधरी सईद मुस्तफ़ा अली के मृत्यु की खबर से रूदौली नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।आज जैसे ही पूर्व चेयरमैन के इंतिक़ाल की खबर आई क्षेत्र में लोग शोकाकुल हो गए।इनके चाहने वालो का इनके आवास सालार रूदौली में तांता लग गया।बतादें कि रूदौली के पूर्व में नोटी फाइड एरिया थी 1985 में नगर पालिका का दर्जा प्राप्त होने के बाद श्री अली को रूदौली की जनता ने भारी वोटो से प्रथम चेयरमैन बनाया था।बाद में इन्होंने इस्तीफा दे दिया था।









श्री अली संजय गांधी विचार मंच,राष्ट्री लोक दल सहित कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी रह चुके हैं।जिन्होंने काफी पूर्व में रूदौली में पहली बार सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सिक्कों में तौला था।इनकी रुचि खेल जगत में भी रही।







सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास अली ज़ैदी उर्फ़ रुश्दी मिया,चेयर मैन जब्बार अली,गया शंकर एड्वोकेट,मो0 सईद,पूर्व सभासद अख्तर अली,ग़ुलाम अन्सारी,मो0 अतीक खान,ग़ज़ाली मिया आदि लोगो ने पूर्व चेयर मैन के इंतिक़ाल पर गहरा दुख प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे