Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराएं :डीआईजी












अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।डीआईजी फैजाबाद रेंज फैजाबाद ओंकार सिंह ने अपने अधीनस्य सभी जिले के पुलिस प्रमुख को सख्त निर्देश दिये कि वे सभी अपने अपने जिलो मे आगामी दुर्गापूजा व दशहरा पर्व को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराने का कार्य करे।यह निर्देश डीआईजी ओंकार सिंह ने अपने कार्यालय पर मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले के पुलिस प्रमुख को दिये।



उन्होंने पुलिस अधिकारियो से अपेक्षा की कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह पर्व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो जायेगी।इसके लिए पुलिस को इस पर्व को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए फुलप्रूफ योजना पुलिस को बनानी पड़ेगी।जिसके चलते कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस टीम सक्षम हो सके।डीआईजी ओंकार सिंह ने इसी दौरान अपराधियो के विरुद्ध अभियान चलाये जाने का भी फरमान जारी किया।उन्होंने कहा कि खासकर पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे वाछिंत अपराधियो व आपराधिक गतिविधियो मे शामिल रहने वाले अपराधियो को बेहिचक सीधे गिरफ्तार कर जेल भेजनेका काम करे।




इसके अलावा अभी हाल ही मे जो भी अभियुक्त जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर निकले हो पुलिस उनके गतिविधियो पर खुफिया कर्मियो के जरिए पैनी निगाह रखने का का कार्य करे।अगर वे कोई भी समाज विरोधी कार्य करते हुए दिखे तो बेहिचक पुलिस उन्हे सीधे बिना किसी भी दबाव के सीधे जेल भेजे।डीआईजी ओंकार सिंह ने लंबित मामलो के निस्तारण के लिये भी आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधिकारियो को दिये।









बैठक मे एसएसपी फैजाबाद  अखिलेश कुमार चौरसिया के अलावा एसपी बाराबंकी बी पी श्रीवास्तव, एसपी अम्बेडकर नगर विपिन कुमार मिश्रा, एसपी सुल्तानपुर अनुराग वत्स एसपी अमेठी अनुराग आर्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे