Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पति के दूसरी शादी करने से आक्रोशित विवाहिता तीन बच्चों के संग पहुची थाने, नही दर्ज हुवा मुकदमा













अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।पति के दूसरी शादी करने से आक्रोशित विवाहिता ने अपने तीन बच्चों के साथ थाने पहुंच कर पति के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं समझा।मवई थाना क्षेत्र के परौली मजरे सहजना निवासिनी नीलम ऊर्फ जरीना बानों ने पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला ने बताया कि पति एखलाख अहमद पुत्र ऐजाज अहमद के 22 दिसम्बर 2008 को न्यायालय के समक्ष प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले वह भिमण्डीं में नौकरी करते थे जहा पर वह परिजनों के चोरी (अमरावती) आंध्र प्रदेश की एक लड़की से शादी कर रखा था।








जिसके पांच बच्चे हुए थे बच्चा होने के बाद उसको छोड़ दिया और गांव आकर हमें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और खुद को कुवारा बताया और धोखा देकर मेरे साथ कोर्ट मैरिज कर लिया।साथ ही हमरा धर्म भी परिवर्तित करा दिया शादी के बाद पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है।जब बिरोध किया तो कहा मैं पहली औरत को छोड़ दिया हूं इसलिए आपको नहीं बताया था।अब हम आपका साथ जीवन भर दूंगा जिसके बाद तीन बच्चें हुए हैं।









 जिसके बाद वह हमें गांव ले आया और खुद नौकरी करने चला गया चार माह बाद वह  घरेलू खर्च आदि देना बंद कर दिया। जब मैं वहां पर रहने वाले लोगों से जानकारी किया तो पता चला कि एक सप्ताह पहले वह दूसरी शादी कर ली है।खर्चा भेजने को लेकर रविवार को पति से बात की तो कहा तुम्हें जहां जाना है जाओ हमने दूसरी शादी कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रिकेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे