अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के विकासखंड सदर के विकास खंड अधिकारी के साथ गाली-गलौज तथा धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है । बीडीओ से अभद्रता के बाद उनके अधीनस्थ कार्यालयों के समस्त कर्मचारी ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया है । कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल की घोषणा कर दी है वही ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है । खंड विकास अधिकारी महेंद्र देव ने बताया कि वह अपने ऑफिस में बैठे थे और तभी चार पांच लोग वकील की ड्रेस में आए जिन्होंने अपने आप को अधिवक्ता बताया और धुसाह की कुछ समस्याओं को लेकर उनसे अभद्रता पर उतारू हो गए । उन्होंने बैठने के लिए कहा तथा पूरे मामले की बात जाननी चाहिए परंतु वह सभी लोग प्री प्लानिंग के तहत आए थे और गाली गलौज शुरू कर दिए । ऑफिस के स्टाफ अगर वहां मौजूद नहीं होते तो मारपीट भी कर सकते थे ।
वहां मौजूद ऑफिस स्टाफ के लोगों ने बीच-बचाव कराते हुए उन लोगों को बाहर किया जिसके बाद वे सभी लोग धमकी देते हुए वहां से चले गए । पूरे मामले से मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया है और घटना की तहरीर दी जा रही है ।कर्मचारी संघ नेताओं का कहना है कि यदि कड़ी कार्रवाई न की गई तो हड़ताल पर चले जाएंगे । प्रधान संघ तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी वीडियो के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी दी है । समर्थन में उतरे एडीओ पंचायत अशोक दुबे अजय यादव हरिशंकर संजय द्विवेदी व ग्राम पंचायत समन्वय समिति के अध्यक्ष अमरनाथ राय ने कहा कि वह सभी वीडियो के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर रहे हैं और जब तक आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्यवाही नहीं की जाती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा ।
जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव ने कहा कि यह कार्य निंदनीय है तथा ऐसे दबंग किस्म के लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी जरूरी है उन्होंने अभी का कि जब तक एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती वह लोग भी अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे उन्होंने डीएम तथा सीडीओ से कार्यवाही की मांग भी की अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिला संयोजक सौरव त्रिपाठी ने वीडियो के समर्थन में आर पार की लड़ाई की घोषणा करते हुए कहा के सभी आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए विरोध प्रदर्शन तथा नारेबाजी ग्राम प्रधानों जिला पंचायत सदस्यों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा की गई इस दौरान ग्राम प्रधान महेश मिश्रा बाबू मिश्रा विश्वनाथ शुक्ला सेतुबंध हो तिवारी सहित तमाम ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य जिला पंचायत सदस्य तथा विकास खंड के कर्मचारी मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ