सुनील उपाध्याय
बस्ती । समाजवादी पाटी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगलवार को महादेवा विधानसभा प्रभारी विजय विक्रम आर्य के संयोजन में कुसौरा बाजार में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे सपने बेंच रही है। रामजानकी मार्ग का शिलान्यास पूर्व में ही हो चुका है और रिंग रोड के लिये न तो सर्वे कार्य पूरा हुआ न ही किसानों से जमीन अधिग्रहित किया गया। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी और संासद हरीश द्विवेदी ने शिलान्यास कार्यक्रम कराकर बस्ती की जनता के साथ एक और छल किया। मतदाता आने वाले चुनाव में इसका कड़ा जबाब देंगे।
महादेवा विधानसभा प्रभारी विजय विक्रम आर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार में महादेवा विधानसभा क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। उनके पिता पूर्व मंत्री रामकरन आर्य ने क्षेत्र के विकास के लिये जो परियोजनायें, 5 पुल स्वीकृत कराया, घाघरा में डूबने वाले 7 लोगों को 24 घंटे के भीतर शासन स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया किन्तु वर्तमान विधायक केवल झूठे वायदेें कर रहे हैं। कहा कि अवसर मिला तो क्षेत्र के विकास के लिये अध्ूारे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जायेगा।
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, रामललित चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री वृजकिशोर सिंह डिम्पल, महेन्द्रनाथ यादव, अखण्ड प्रताप सिंह, आदित्य यादव, ब्रम्हदेव देवा, सुमन सिंह, इन्द्रावती शुक्ल, अली मोहम्मद, कृष्णचन्द्र सिंह, रविन्द्रनाथ यादव, शिव्लू पाण्डेय, सिन्टू पाल आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से जनता का विश्वास खोती जा रही है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सिरे से नकार देगी। संचालन करते हुये रामशंकर निराला ने अनेक जमीनी मुद्दे उठाये। सम्मेलन में अनेक भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा।
सम्मेलन में पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की पत्नी मालती देवी, चन्द्रिका यादव, सन्तराम आर्य, महंथ यादव, रिन्टू यादव, राजेश यादव, रवि सोनी, मोनू यदुवंश, अनवर हुसेन शाह, जामवन्त यादव, विजय पाल यादव, अयाज अहमद, जावेद निजामी, हरिश्चन्द्र यादव, मदन गुप्ता, आर.डी. गोस्वामी, रजनीश यादव, अभिषेक यादव, राजेन्द्र चौरसिया, जमील अहमद, मो. सलीम, रामनाथ प्रजापति, फकीर मोहम्मद खान, राम सिंह, मो. अजहर, पन्नालाल यादव, वृजेन्द्र जायसवाल, अली हसन खान, राजेश शुक्ल, लालचंद यादव के साथ ही बड़ी संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ