Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जन जाति मोर्चा की बैठक सम्पन्न











सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जन जाति मोर्चा  के जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष बलराम गोंड की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पर भाजपा के मजबूती पर जोर दिया गया।







जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट जाय और प्रत्येक बूथ पर मजबूत स्थिति बनाने के लिये कार्य करें। 
वरिष्ठ नेता राजेन्द्र गोंड़ ने पार्टी की नीति, कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर कल्याणकारी कार्य कर रही है। इससे जनता को अवगत कराया जाय। 





जिला कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों का स्वागत कर उनके विचार जाने गये। हीरालाल, श्याम बिहारी, बालचंद शुक्ल, दीपक गोंड़, सुखराम गांेड, राम किशोर गोंड, उमाशंकर गोंड, अभिलाष गांेड, दिलीप कुमार गांेड, गंगाराम धूरिया, रामानन्द गांेड, विनोद गांेड आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे