Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुर्सिया में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित














सुनील उपाध्याय 
बस्ती । साऊंघाट विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुर्सिया में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता खण्ड विकास अधिकारी अनीता तिवारी द्वारा गुरूवार को उद्घाटन के साथ शुरू हुआ। 
छात्रों ने लम्बी कूद, दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, खोखो, बाधा दौड आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विकास खण्ड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने रोचक खेल का प्रदर्शन किया। 






प्राथमिक स्तर के 500 मीटर बालक प्रतियोगिता में बागडीह के धीरज प्रथम, रानीपुर के अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका 50 मीटर  दौड़ में पटखौली की गुंजा प्रथम, रसना की मालती द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में रानीपुर छपिया के अभिषेक प्रथम, पुर्सिया के शिवा द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पटखौली की गंुजा प्रथम और पुर्सिया की बबिता ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता बालक में प्राथमिक विद्यालय भरतपुर प्रथम और पैड़ा दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सोनौरा प्रथम और गाऊखोर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका कबड्डी वर्ग में मझौआमीर प्रथम और पुर्सिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगितायें समापन के दिन शुक्रवार को भी जारी रहेंगी।





क्रीडा प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में राघवेन्द्र प्रताप सिंह,  अभिषेक उपाध्याय, अशोक यादव, रमाकान्त सिंह, रूकुनुद्दीन, ओम प्रकाश, राम कुमार वर्मा, अनीस अहमद, राजीव सिंह, आनन्द श्रीवास्तव, अनीता भट्ट, कंचन प्रभा, गीता गौर, आकांक्षा श्रीवास्तव, उर्मिला सिंह, सुधा द्विवेदी, अखिलेश चौधरी, अख्तरी खातून, पंकज चौधरी के साथ ही अनेक शिक्षकों ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे