Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

51 वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये डा. राम मनोहर लोहिया














सुनील उपाध्याय 
बस्ती । समाजवादी चिन्तक डा. राम मनोहर लोहिया को उनके 51 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। शुक्रवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा द्वारा शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के सामने स्थित चंगेरवा कोठी में आयोजित गोष्ठी को   सम्बोधित करते हुये मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव ने कहा कि डा. लोहिया ने अपने समय में अन्याय का मुखर विरोध किया, हमें उनके इस ध्येय वाक्य पर आगे बढना होगा कि ‘जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती’। कहा कि समाजवाद कोई व्यक्ति नहीं एक विचारधारा है और इसकी मजबूती से ही गरीब अवाम के सपने पूरे होंगे। 




डा. अजय पाण्डेय ने लोहिया के समाजवाद पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि उनका रास्ता संघर्ष और विचारों पर दृढ रहने का है। वे निरन्तर देश दुनियां की गतिविधियों पर अपने विचारों को व्यक्त करने के साथ ही भारत मंें समाजवादी चिन्तन के पुरोधा बने। 







गोष्ठी को सूर्यमणि यादव, एबादुल हक, विजय यादव, विपिन सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि डा. लोहिया का स्वप्न तब तक अधूरा है जब तक गरीबी, बेकारी दूर करने के साथ ही शिक्षा, दवाई का पूर्ण प्रबन्ध नहीं होता। वे आम आदमी की आवाज थे।







डा. लोहिया के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दुर्गेश यादव, शमीम अंसारी, अंकुरम यादव, प्रशान्त चौधरी, मनोज गोंड़, गौतम यादव, रंगीलाल यादव, रामानुज राय, वृजेश द्विवेदी, पंकज सिंह, विशाल यादव, शैलेन्द्र यादव, सदा वृक्ष तिवारी, छोटू यादव, सत्येन्द्र यादव, राम अशीष उर्फ तूफानी यादव, बाल गोविन्द यादव, राम मूरत यादव, अशफाक अहमद, मनोज गोंड, सत्येन्द्र यादव के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे