शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों के अलावां साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में नाम रोशन करने वाला पूर्वांचल का छोरा इस बार पंजाबी एलबम ‘एक कुड़ी’ में नये लुक में नजर आयेगा। अगले माह रिलीज होने वाले इस एलबम में वह विक्रम जीत रांझा के साथ एक्टिंग करता नजर आयेगा। मूलतः आजमगढ़ के रहने वाले रोशन पाण्डेय हिन्दी व कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके है। छः माह पूर्व साउथ की एक फिल्म सूटिंग के दौरान वह घायल हो गये थे।
जिस कारण उनका फिल्मी सफरनामा कुछ दिनों के लिए रूक गया था। हाल ही में वह स्वस्थ्य हुए तो प्रोड्यूसर-एक्टर विक्रमजीत रांझा ने उन्हें पंजाबी एलबम ‘एक कुड़ी’ के लिए साइन किया। अभिनेता रोशन पाण्डेय शनिवार को वाराणसी से लखनऊ जाते समय कुछ क्षण के लिए प्रतापगढ़ में पत्रकारों से रूबरू हुए और उन्होनें कहा कि ईमानदारी व लगन से किये गये कार्या पर सफलता मिलना तय होता है। संघर्ष व लगन की बदौलत ही आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्होनें बताया कि लव स्टोरी, एक ऐसा प्यार, जेड प्लस आदि फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने का अवसर मिला।
इसके अलावां देवी महारक्षक, लक्ष्मी, दिया और बाती जैसे प्रमुख टीवी सीरियल में भी काम करने का अवसर मिला। उन्होनें कहा कि उ0प्र0 एवं बिहार प्रांत की सरकारें कलाकारों के प्रति उदासीन है। यदि सरकार इन कलाकारों को आवश्यक सुविधाएं एवं संसाधन मुहैया कराये तो यूपी बिहार अभिनय के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर सकती है। उन्होनें बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में इन्ही दो प्रांतो ने सर्वाधिक कलाकार दिये जिसमें अमिताभ बच्चन, सबाना आजमी, जावेद अख्तर, कैफी आजमी, मनोज तिवारी, रवि किशन, अनुपम श्याम ओझा जैसे नामचीन कलाकारों ने अपने अभिनय के बदौलत देश व दुनिया में नाम रोशन किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ