सुनील उपाध्याय
बस्ती । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में कचहरी स्थित पी.डब्लू.डी. कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 23 अक्टूबर को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर ईको पार्क लखनऊ में 14 सूत्रीय मांगो को लेकर आयोजित चेतावनी रैली में हिस्सेदारी पर विचार विमर्श किया।
महामंत्री गिरीश चन्द्र ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली समेत कर्मचारियों के अन्य मांगो को लेकर आयोजित चेतावनी रैली में बस्ती से अधिकतम कर्मचारी हिस्सा लें इसके लिये गेट मीटिंग और सीधा सम्पर्क कर लोगों को जागरूक किया जायेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र चौहान ने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिये एकजुट न हुये तो आने वाले दिनों में स्थितियां और दयनीय होंती जायेंगी।
बैठक में चन्द्रदेव पाण्डेय, सन्तोष कुमार यादव, जयराम यादव, वृजेश कुमार पाठक, भरत कुमार, जवाहरलाल प्रजापति, दिनेश श्रीवास्तव, दुखरन, नेबूलाल, रामनाथ, रामशंकर चौधरी, शिव प्रकाश, मुनिराम, मायादेवी, सुनील कुमार, अर्जुन प्रसाद, गंगाप्रसाद, सियाराम, राजेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार के साथ ही महासंघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ