Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को किया गया सम्मानित






अखिलेश्वर तिवारी/अजीत श्रीवास्तवतुलसीपुर की आइना, खुशबू एवं अंजली तहसील स्तरीय कला प्रतियोगिता में रहीं अव्वल
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में  शिक्षा एवं कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमोशन आॅफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फाॅर इन-सीटू मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में अवशेष फसलों की उपयोगिता पर तहसील स्तरीय पेंन्टिंग प्रतियोगिता कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को सम्पन्न हुई । 
                                             

यह प्रतियोगिता जनपद के समस्त तहसीलों में कराई गई है ।प्रतियोगिता में कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज प्रथम वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर ईशावास्यम् इन्टर कालेज तुलसीपुर की छात्राएं रही । इस प्रतियोगिता में  प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त  छात्राओं को  गांधी जयंती के अवसर पर विकास भवन बलरामपुर में तीनों प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में तहसील के समस्त इंटर कॉलेजों के बच्चों ने भाग लिया था । तहसील में प्रतिभाग करने वाले स्कूल ईशावास्यम इंटर कॉलेज, कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज, बसंत लाल इंटर कॉलेज की लगभग सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दस हज़ार रुपये कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा आइना मसर्रत पुत्री मोहम्मद हनीफ, द्वितीय पुरस्कार साढ़े सात हजार रुपये कक्षा 11 की छात्रा खुशबू यादव पुत्री सत्रुघ्न यादव एवं तृतीय पुरस्कार पांच हज़ार रुपये कक्षा 11की छात्रा अंजली गुप्ता पुत्री अखिलेश गुप्ता ईशावास्यम इंटर कॉलेज को दिया गया। पुरस्कार वितरण में सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ईशावास्यम के प्रधानाध्यापक साकिर अली, अध्यापिका लता श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे