Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां पाटेश्वरी का दर्शन





अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर अपराह्न लगभग 3:15 बजे पहुंचे । लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउंड में हेलीकॉप्टर लैंड किया और वहीं सभागार में अधिकारियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक  में विभिन्न विषयों पर चर्चा के उपरांत सीएम योगी ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय का निरीक्षण किया ।

मेमोरियल चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने वहां पर भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना तथा मौजूद सीएमओ व डॉक्टरों को उचित इलाज करने का निर्देश दिया । जिला मेमोरियल चिकित्सालय निरीक्षण के बाद सीएम योगी तुलसीपुर देवी पाटन मंदिर पहुंचे । मंदिर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया । बता दें कि योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंदिर के संरक्षक भी हैं । देवीपाटन मंदिर गोरक्ष पीठ के अधीन आता है और गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ही हैं। देवीपाटन से योगी का काफी गहरा नाता है । मुख्यमंत्री से पहले समय-समय पर देवीपाटन जरूर आते थे । नवरात्र में तो उनका आना निश्चित रहता था । शायद इसीलिए आज देवीपाटन पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया । मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ चौथी वार बलरामपुर पहुंचे हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे