सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सहेजने में जुटी है समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने इंटर कॉलेज के मैदान में लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षियों को अपनी ताकत का अहसास भी कराया है। सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचे लोगों को देखकर कहा जा सकता है सत्ता भले ही चली गई हो लेकिन अभी भी राज किशोर सिंह की ताकत कहीं कम नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव के बाद राजकिशोर सिंह की यह हरैया में पहली जनसभा है ।
इस जनसभा के जरिए जहाँ राजकिशोर सिंह ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई। मंच से बोलते हुए राजकिशोर सिंह ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि यह केवल बेवक़ूफ़ बनाते है पूरे देश को गुमराह करके वोट लिया था ।
केंद्र व प्रदेश में सरकार होने के बाद भी देश व प्रदेश का विकास व बेरोजगारी कम नही हो पा रही है । भीड़ से गदगद दुखे पूर्व मंत्री ने कहा कि आने वाले समय मे बीजेपी नेस्तनाबूत कर देंगे ।आने वाले समय मे फिर अखिलेश यादव का परचम लहरायेगा । केंद्र में बिना अखिलेश यादव के सरकार नही बनेगी । बीजेपी ने किसी को बख्शा नही है आजादी की लड़ाई में इनके नेता माफी मांगकर जेलों से भागे थे यह केवल मलाई खाना चाहते है ।
सम्मेलन के दौरान, जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू, पूर्व मंत्री बृज किशोर सिंह डिम्पल, पूर्व मंत्री सिदार्थ सिंह, पूर्व महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रा0 आदित्य यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, खादिम हुसैन, राजा पांडेय, विशाल कसौधन, शैलेश पांडेय, यगेश पांडेय, अरविंद सिंह, मो0 स्वाले,कृष्ण चन्द्र सिंह, प्रकाश टिवंकल, के0 के0 गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ