राजकुमार शर्मा
बहराइच: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के इन्टेन्सिव विकासखंड मिहिंपुरवा में संचालित सहारा महिला संकुल स्तरीय संघ की मासिक बैठक के उपरांत महिलाओं ने पीपल, लीची, फूल का पौधा पुराना अमृतपुर, पंचायत भवन में लगाई। महिलाओ ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। वही प्रकृति में निवेश, स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।ब्लॉक एंकर पर्सन नंदकिशोर साह ने कहा कि यदि प्रति व्यक्ति 5-5 पौधे लगाये व उसको पेड़ के बनते तक देखभाल करे तो ग्लोबल वार्मिंग का दंश झेल रहा भारतवर्ष और पूरा विश्व एक पूर्ण सुव्यस्थित पर्यावरणीय शुद्ध वातावरण व्याप्त हो जायेगा।
मौके पर पीआरपी चंदन कुमार, शिव बचन कुमार, शीजा, संघ की अध्यक्षा रीता देवी, उर्मिला देवी आशा देवी, चम्पा देवी, विनोद मिश्रा सहित कई पंचायतों के ग्राम संगठन की प्रतिनिधि उपस्थित रही।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ