अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन के सभागार में नीति आयोग द्वारा नामित नोडल अधिकारियों तथा नोडल एजेंसीयों के प्रतिनिधियों के साथ जिले के विकास से संबंधित बनाए गए खाका पर विचार विमर्श किया । उसके तुरंत बाद जिले के कानून व्यवस्था तथा विकास से संबंधित समीक्षा बैठक की तथा बैठक के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की ।
सीएम योगी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल जाना और डॉक्टरों से व्यवस्था की जानकारी ली । सीएम ने सीएमओ को मरीजों के इलाज में कोताही न बरतने का सख्त निर्देश भी दिया ।
सीएम योगी ने कहा की बलरामपुर सबसे पिछड़ा जनपद है तथा यह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की कर्मस्थली है । इसलिए बलरामपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । स्वास्थ्य के दिशा में सुधार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में केजीएमयू का सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है और इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की व्यवस्था भी की जा रही है । उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जनपद होने के कारण प्रत्येक वर्ष बाढ़ से यहां के हजारों लोग प्रभावित हो जाते हैं ।
इसीलिए आगामी वर्षों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भी कार्य योजना बनाई जा रही है । स्वास्थ्य शिक्षा बाढ़ नियंत्रण तथा विकास से संबंधित ही समीक्षा बैठक में चर्चा की गई है । उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी । बैठक में मंडलायुक्त सुदेश कुमार ओझा डीआईजी अनिल कुमार राय नोडल अधिकारी श्रीमती संध्या तिवारी जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सुक्ला सहित तमाम जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी तथा नीति आयोग द्वारा नामित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे । पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने जिले के समस्याओं पर चर्चा के साथ साथ आगामी चुनाव 2019 पर भी चर्चा की ।
चर्चा के दौरान सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह विधायक सदर पलटू राम विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह शैलू विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह महामंत्री अजय सिंह पिंकू वीरेंद्र तिवारी विधायक इकौना राम फेरन पांडे सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे । सीएम योगी जिला अस्पताल निरीक्षण के तुरंत बाद तुलसीपुर देवी पाटन मंदिर के लिए रवाना हो गए जहां पर उन्हें रात्रि विश्राम करना है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ