Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिंदू युवा वाहिनी बस्ती का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित











सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । हिंदू युवा वाहिनी बस्ती जिला का इकाई द्वारा टाउन क्लब में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी व कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह ने किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र सिंह का जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।








 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि  सभी ब्लॉकों  से कम 5 -5 गांव को गोद लेकर  गांव में मुख्यमंत्री व  प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही आवास , शौचालय,  विद्युत , कनेक्शन , विधवा, दिव्यांग पेंशन व राशन कार्ड जैसी अन्य तमाम योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें साथ ही गांव गांव जाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं ।









 कार्यक्रम के दौरान पीके मल्ल , रमाकांत निषाद,  अंशुमाली,  राजेंद्र नाथ तिवारी , अशोक सिंह सोनू सिंह,  डॉ सर्वेश मिश्रा , हरपाल सिंह जडेजा,  सुखदेव देसाई,  विशाल त्रिवेदी,  विनय सिंह, रामनरेश चौधरी,  राम प्रकाश, पप्पू जायसवाल , जय प्रकाश सिंह, कन्हैयालाल , अशोक मिश्रा अमित सिंह,  महेंद्र त्रिपाठी,  दुर्गेश भारतवंशी , बबलू निषाद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे