शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर के एक पैलेस में जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडे एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री श्री प्रकाश राय ‘लल्लन’ मौजूद रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा दिन प्रति दिन मजबूत होता जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चा संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ बड़ी ताकत बन कर उभरेगा। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ली और मुख्य अतिथि ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को सेक्युलर मोर्चा के उद्देश्यों से जनता को अवगत कराने के लिए कहा।
इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडे ने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन बड़ी तेजी के साथ पूरे प्रदेश में चल रहा है शीघ्र पूरे प्रदेश में मोर्चे का गठन कर मोर्चे के उद्देश्यों को प्रदेश की जनता के बीच ले जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के हाथों को मजबूत करते हुए उनके नेतृत्व में समूचे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के मोर्चा पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। श्री पांडेय ने कहा कि मोर्चा अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता उनके कंधे से कंधे मिलाकर मजबूती के साथ चलता रहेगा। इस दौरान इलाहाबाद के जिला अध्यक्ष शिव बरन सिंह यादव ,शाहिद अली ,धर्मराज सिंह, रवीश मिश्रा ,राजू सिंह, रामाशंकर यादव , जंग बहादुर यादव ,नन्हे पाठक ,अजय यादव, बृजेश यादव ,बाबू यादव सहित आदि लोगों ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से राहुल यादव, रामेंद्र कुमार यादव, राजेश यादव, राकेश यादव, शिव कुमार यादव, राव दिनेश यादव, बृजेश यादव, मलखान दुबे, विश्वनाथ पाल, यज्ञ नारायण, डब्लू मिश्रा, प्रदीप यादव, महेंद्र पाल, विश्वजीत यादव, शाहिद अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे बैठक का संचालन अनूप ओझा एडवोकेट ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ