Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम मन्दिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हिन्दू सेना:अनुराग सिंह










रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।गोण्डा जिले के तरबगंज तहसील  में हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में प्रथम कार्यालय का उद्धघाटन बेलसर ब्लाक के उमरी   बेगमगंज रोड निकट पकवान गाँव में किया गया।तथा दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राम मन्दिर निर्माण के लिए संकल्प लिया गया।राम मन्दिर निर्माण में हिस्सा लेने व राम मन्दिर निर्माण के लिए हवन पूजन हिन्दू सेना के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रचारक अनुराग सिंह मोहित प्रदेश प्रभारी हिन्दू सेना उत्तर प्रदेश द्वारा राम मन्दिर निर्माण में श्री राम नाम लिखित 1100 सौ ईंट देने को कहा और राम मन्दिर निर्माण के लिए कार्य सेवक दल का गठन व हिन्दू सेना युवा मोर्चा का गठन करने की बात कही।






हिन्दू सेना के पदाधिकारियों द्वारा लगभग 30 दुर्गापूजा पण्डालों में जाकर दुर्गा माता की प्रतिमा पर चूनर व प्रसाद वितरण के लिए धनराशि व विभिन्न सहयोग किया।
हिन्दू सेना द्वारा माँ बाराही देवी(उत्तरी भवानी) मन्दिर के स्थान पर कुछ सौंदर्य कार्य नवरात्रि पर्व के उपरांत शुरुआत करने का आश्वासन दिया।







संकल्प राम मन्दिर निर्माण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय प्रचारक अनुराग सिंह मोहित,धर्मेन्द्र पाण्डेय, शिवम सिंह,योगेन्द्र पाण्डेय, प्रमोद कौशल,अनुराग सिंह, सुनील सोनी,परसपुर ब्लाक अध्यक्ष शिवम विश्वकर्मा,आशीष सिंह, अवधेश पाण्डेय,बृजेश मिश्रा,जगत नारायण, गुड्डू,प्रदीप बेलसर,अमित,प्रशान्त, विक्रम,जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार चौहान हिन्दू सेना गोण्डा आदि पदाधिकारी, सदस्य व जनमानस उपस्थित रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे