Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी सरकार का स्वच्छता अभियान हुआ दागदार।अस्पताल में लगा गन्दगी का अंबार








रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर गंन्दगी का अंबार लगा हुआ है।हर जगह कूड़े के ढ़ेर जमा है।सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जारही है।कागज में अस्पताल परिसर चमक रहा है मौके पर गन्दगी फैली हुई है।एक तरफ केन्द्र सरकार सफाई अभियान के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च कर रही है तो दूसरी तरफ राज्यसरकार के वफादार सिपह सालार खुलेआम पलीता लगाने में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते है।या यो कहे की केन्द्र सरकार की बनाई गयी योजना का खुलेआम उलल्घंन कर रहे है।जबकि सरकार ने हर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का ब्रान्ड एंबेस्डर नियुक्त कर रखा है।फिर भी गाड़ी पटरी से उतरती दिख रही है।कारण केवल फेसबुक और समाचार पत्रो में नाम उजागर करने के लिए सफाई अभियान चलाया जाता है दिखाने के लिए हकीकत में कुछ नही है।जहाँ सफाई की जरुरत है वहाँ ना करके केवल दिखावा किया जारहा है।





बताते चले तरबगंज तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र पर गन्दगी का अंबार लगा हुआ है।अस्पताल में बने शौचालय पर दूर से ही बदबू आरही है।देखने से लग रहा है की वर्षो से सफाई नही हुई अस्पताल परिसर में जगह जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।जो सफाई की राह देखरहा है।या यो कहे की पूरा अस्पताल परिसर गन्दगी के कब्जे में है।सबसे मजे की बात ये है की तरबगंज तहसील मुख्यालय पर ही जिम्मेदार अधिकारियों कथा डेरा  है और सत्तापक्ष के विधायक प्रेमनरायन पाण्डेय का आवास भी है।फिर भी खुलेआम सफाई अभियान को ठेगा दिखा रहा है अस्पताल प्रसाशन।






क्या कहते है जिम्मेदार
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अधीक्षक बीपी त्रिपाठी ने बताया की दो दिन पहले मामला हमारे संज्ञान में आया है आज हम मीटिंग में है।व्यवस्था कर रहे है।अस्पताल की सफाई करवाई जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे