Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिन्दू जागरण मंच युवा मोर्चा जिला संयोजक उपेन्द्र का हुआ भव्य स्वागत













सुनील उपाध्याय 
बस्ती । हिन्दू जागरण मंच युवा मोर्चा के जिला संयोजक उपेन्द्र पाण्डेय उर्फ ‘बब्बू’ के प्रथम बस्ती आगमन पर रविवार को मंच के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 



जिला अस्पताल चौराहे से जुलूस निकालकर उपेन्द्र पाण्डेय का स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया। जुलूस रोडवेज, गांधीनगर, कम्पनीबाग होते सिविल लाइन होते हुये सोनूपार चौराहे तक पहुंचा। यहां आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये उपेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपे गये हैं उसका निष्ठा से निर्वहन किया जायेगा। हिन्दू समाज की रक्षा, सहयोग और सुख दुःख में वे पूरी भागीदारी निभायेंगे। 






जुलूस में विभाग महामंत्री रामराज चौधरी, जिलाध्यक्ष अमितेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश मिश्र ‘पप्पू भैया’ सोनू तिवारी, अनुपम तिवारी, सूरज गुप्ता, कन्हैया दूबे, अर्जुन गुप्ता, शक्ति उपाध्याय, आकाश पाण्डेय, विकास सिंह, कन्हैया पाण्डेय, सोनू दूबे, ब्रम्हदेव दूबे, रामफेर वरूण, रिकूं पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय उर्फ बब्बू, नन्हें पाण्डेय,  पिंकू, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, सन्तोष उपाध्याय, गौरव तिवारी, अभय पाठक, रवि प्रकाश शुक्ल, राकेश तिवारी, सत्येन्द्रमणि त्रिपाठी,  अर्जुन पाण्डेय, देवेन्द्रमणि त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, अंश पाण्डेय, खुशहाल पाण्डेय, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, तन्नू पाण्डेय, शौर्य पाण्डेय, उत्कर्ष, राजेन्द्र चौधरी, विनय दूबे, विवेक मिश्र, बलराम यादव, सुधाकर पाण्डेय, कृष्णमणि पाण्डेय, मन्टू तिवारी, श्याम जी शुक्ल के साथ ही हिन्दू जागरण मंच के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे