Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए किया प्रेरित











सुनील उपाध्याय 
बस्ती। भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद द्वारा रविवार को गौर विकास खण्ड के जलेबीगंज कस्बे में जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष और योगदान के लिये प्रेरित किया गया। 





परिषद के चेयरमैन राजेश कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को  सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण से लेकर आवास की स्वीकृति और मनरेगा मजदूरों तक के हक को मार लिये जाने, रिश्वत लेने के मामले सामने आते हैं। संकट की घड़ी में थाना-पुलिस में जाने पर भी लोगों को रिश्वत देने के लिये मजबूर किया जाता है। यदि लोग जागें और इसकी शिकायत करने न रिश्वत दें न लें तो भ्रष्टाचार पर काबू पाया जा सकता है। 
इस अवसर पर राजेश कुमार ने कीर्ति चौहान को उत्साहवर्धन हेतु सिलाई मशीन परिषद की ओर से भेंट किया। 






मण्डल अध्यक्ष रामनिहाल चौधरी ने कहा कि लोग स्वेच्छा से परिषद के सदस्य बने क्योकि एकजुटता से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा। 
परिषद के जिलाध्यक्ष शेषराम चौहान ने आगन्तुकांे का स्वागत करते हुये कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को जन आन्दोलन के रूप में तेज किया जायेगा। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर लोगांे को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दिया जायेगा। संचालन डा. प्रेम कुमार त्रिपाठी ने किया। 







जागरूकता शिविर में जवाहर लाल चौधरी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सूर्यपाल वर्मा, जवाहर लाल विश्वकर्मा, धीरेन्द्र पाठक, अमित तिवारी, जयदत्त चौधरी, पवन चौधरी, प्रमोद गुप्ता, मो. करीम, श्वेता, पूजा, शिमला देवी, चन्द्रकला, अलका वर्मा, रेनू देवी, शान्ती देवी, अनामिका, साधना, गायत्री के साथ ही अनेक स्थानीय नागरिकों ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे