सुनील उपाध्याय
बस्ती। जनपदीय,मण्डलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तैयारियों के लिए प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धु्रव प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेश्वर पार्क के परिसर में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि राजकीय इंटर कालेज बस्ती में 15 नवंबर से 17 नवंबर के मध्य जिला रैली आयोजित किया जायेगा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी,सुभाष चन्द्र वर्मा, राम बहादुर वर्मा,सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश कुमार सैनी,जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ चंद्रिका प्रसाद सिंह, जनपदीय कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अम्बिका पाण्डेय,जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह,जिला व्यायाम शिक्षिका कुसुम यादव, जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय,जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह,ब्लाक व्यायाम शिक्षक राघवेंद्र शरण पाण्डेय,भूपेश कुमार सिंह,हरि विलास सिंह,संतोष कुमार सिंह,शिवनन्दन मिश्र, अरविंद यादव,रमेश कुमार चौरसिया, भीम सेन सिंह,आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव,मनीष कुमार मिश्र,अखिलेश कुमार यादव,जितेंद्र कुमार वरुण,प्रमोद कुमार पांडेय, चिंताहरण,फैजान अहमद,सर्वदमन सिंह,रविप्रकाश श्रीवास्तव के साथ ही अनेक खेल प्रेमी,अनुदेशक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ