Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धान क्रॉप कटिंग हेतु जीविका बिहार से मिहीपुरवा आया कृषि विशेषज्ञ दल














राजकुमार शर्मा 
 बहराइच:  उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के इंटेंसिव विकासखंड मिहीपुरवा में महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना अंतर्गत संचालित 15  दिवसीय लाइवलीहुड सीआरपी ड्राइव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।आरम्भ में ब्रीफिंग कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड मुख्यालय सभागार में किया गया। सुरेन्द्र कुमार गुप्त, उपायुक्त स्वतः रोजगार के निदेशन में जीविका, बिहार से आये 32 कृषि विशेषज्ञ 40 गांव में समूह की महिला किसान द्वारा लगाये गए फसल का आकलन करेंगे। साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गेंहू, मसूर, आलू, सब्जी आदि की रोपाई का तरीका सिखाएंगे।मुख्य रूप से मधवापुर, कंजड़वा, भगड़िया, गोपिया, मटेहीकला, चहलवा, चफरिया, हरखापुर, कठौतिया में अभियान चलाया जा रहा है। इससे महिलाओं के आजीविका का संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है।





   मौके पर चंद्रशेखर प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि एनआरएलएम, भारत सरकार द्वारा संचालित बड़े पैमाने पर गहन रूप से समुदाय द्वारा संचालित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत देश की सभी ग्रामों में पहुंचने के लिए चरणबद्ध  क्रियान्वयन रणनीति को अपनाया गया है। ये जीविका, बिहार से कृषि के जानकार लोग किसान पाठशाला का आयोजन करेंगे। वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के गुर सिखाएंगे। 





 ब्लॉक एंकर पर्सन, नंदकिशोर साह ने बताया कि इस दौरान धान उपज का आकलन, बीज उपचारित करना, वर्मी कंपोस्ट, किचन गार्डन, पोषण वाटिका, जैविक खाद-दावा आदि बनाया जायेगा। श्री विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। 50 कृषि सखी की पहचान भी किया जाना है। 








     मौके पर विकास खण्ड प्रबंधक अनुराग पटेल, शिव कुमार गुप्ता, एडीओ आईएसबी, लक्ष्मण प्रसाद गौड़, यंग प्रोफेशनल, शैलेश कुमार, पी आर पी, चंदन कुमार, शिवबचन कुमार, सत्य नारायण भगत, संजय कुमार यादव, फूलकुमारी, पवन, छोटू कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे