सुनील उपाध्याय
बस्तीः प्रेस क्लब सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन की बैठक हुई जिसमें संगठन की मजबूती को लेकर लम्बी बहंस चली। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य को परिचय पत्र वितरित किया गया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि सांगठनिक मजबूती से ही पत्रकारों की एकजुटता से ही हमारी समस्याओं का हल निकलता है। उन्होने समय समय पर बैठकें आयोजित किये जाने का निर्देश देते हुये कहा कि संगठन की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है, पत्रकार हितों के प्रति समर्पित ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन ने जब भी वक्त आयार हमेंशा बड़ी बेबाकी से पत्रकारों का पक्ष रखा है। आगे भी यह जारी रहेगा। उन्होने परिचय पत्र प्राप्त सभी पत्रकारों को निष्पक्ष व साफ सुथरी पत्रकारिता की नसीहत दी।
बैठक में उपाध्यक्ष एसके सिंह, विवेक मिश्र, राजेश सिंह विसेन, कुलदीप सिंह, अनूप मिश्रा, जितेन्द्र कौशल, अशोक श्रीवास्तव ने भी सांगठनिक मजबूती के लिये अपने विचार साझा किये। बैठक का संचालन महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने किया।
बैठक में योगेश्वर त्यागी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, बृहस्पति पाण्डेय, संजय उपाध्याय, अशोक पांडे, दिनेश पाण्डेय मुकेश पांडे, राजन चौधरी, अभिषेक सिंह, एसएन त्रिपाठी, प्रेमसागर पाठक, सत्यराम, नवीन तिवारी, उमेश कुमार दुबे, पवन वर्मा, शेष प्रकाश तिवारी, सोनू दुबे, वेदमणि दुबे, मो. जाहिद, पंकज उपाध्याय, ब्रह्देव पांडे, महेन्द्र उपाध्याय, रामकृष्ण लाल जगमग आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ