अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर अपराह्न लगभग 3:15 बजे पहुंचे । लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउंड में हेलीकॉप्टर लैंड किया और वहीं सभागार में अधिकारियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के उपरांत सीएम योगी ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय का निरीक्षण किया । मेमोरियल चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने वहां पर भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना तथा मौजूद सीएमओ व डॉक्टरों को उचित इलाज करने का निर्देश दिया । जिला मेमोरियल चिकित्सालय निरीक्षण के बाद सीएम योगी तुलसीपुर देवी पाटन मंदिर पहुंचे । मंदिर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया । बता दें कि योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंदिर के संरक्षक भी हैं । देवीपाटन मंदिर गोरक्ष पीठ के अधीन आता है और गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ही हैं। देवीपाटन से योगी का काफी गहरा नाता है । मुख्यमंत्री से पहले समय-समय पर देवीपाटन जरूर आते थे । नवरात्र में तो उनका आना निश्चित रहता था । शायद इसीलिए आज देवीपाटन पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया । मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ चौथी वार बलरामपुर पहुंचे हैं ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ