Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मवई में आधा दर्जन लोगों ने महिला की लात घूंसों से की पिटाई


अमरजीत सिंह
फ़ैजाबाद।मवई थाना क्षेत्र के करौंदी मजरे सैदपुर में जमीनी विवाद में आधा दर्जन लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी।पीड़िता ने इसकी तहरीर पुलिस को दे दी है। बताया जाता है कि करौंदी मजरे सैदपुर निवासी नजमा खातून पत्नी नसीर ने मवई थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी सलमा बानों पत्नी अजीज,सहीम पुत्र यासीन नादिर पुत्र जाकिर,नसीम पुत्र वाजिद से काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है।नजमा खातून ने बताया कि विवादित भूमि पर विपक्षियों ने त्रिपाल लगाकर मेरी नाली का पाइप उखाड़ कर उसको पाट दिया है।जिससे नाली का गन्दा पानी उनके घर में भर गया है।पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मुझसे और मेरी पुत्री से अभद्रता की और घर में जबरन घुसकर लात घूसों से पिटाई की।पीड़िता का कहना है कि उसने तत्काल इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी परन्तु पुलिस के पहुंचने के पहले ही सभी आरोपी भाग निकले।मवई के थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया मामला देवरानी जेठानी के बीच का है।इस मामले का वाद कोर्ट में चल रहा है।इसकी विवेचना सैदपुर चौकी इंचार्ज को सौपीं गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे