गोण्डा: पति समेत छः लोगो के दहेज उत्पीड़न समेत
विभिन्न धाराओ में प्राथमिक दर्ज कर पुलिस सीऒ को जांच सौपी है।
कोतवाली क्षेत्र के अमवामाफी गांव निवासनी श्रीमती रीना गुप्ता पत्नी
पुत्री दु:ख हरन पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि सर्वेश गुप्ता पुत्र सत्य
नारायन थाना खोडारे क्षेत्र ग्राम सिकरी से बीते वर्ष 31-05-2017 को हिन्दु
रीति-रिवाज द्वारा पीडिता से शादी हुई थी और शादी में मां-भाई ने हैसियत अनुसार
दान-दहेज व उपहार दिया गया।शादी के उपरांत सासुरालीजनो जिसमें सर्वेश गुप्ता(पति), सत्यनारायन(ससुर}, शशी(सास}, रवि(जेठ), सिमरन(जेठानी) ,मगरु(चचेरा ससुर) उपरोक्त लोग दहेज में
दो लाख इक्कावन हजार रुपये नगदी की मांग को लेकरअक्सर मारा-पीटा करते थे।
पीडिता ने
दहेज की बात मायके वालो को बतायी।तब मायको वालो ने आस-पास के लोगो को इकट्ठा कर
पंचायत करायीगयी।पीडिता ने तहरीर में कहा है कि पति बार-बार धमकी दे रहा है कि
देहली में मेरा फनीचर का कारखाना चल रहा है ।दूसरी शादी कर लूंगा तो अच्छा दहेज
मिल जायेगा।इसी बात को लेकर पीडिता को ससुराली जनो द्वारा मारा-पीटा,जेवरात
व कपडे छीन कर घर से भगा दिया और पति द्वारा धमकी दी गयी कि दुबारा पंचायत करायी
तो तुम्हे जिंदा नही छोडेगें।सारी घटना मायके वालो से बतायी। दूसरे थाना खोडारे
परिजनो के साथ गयी।लेकिन वहाँ कोई सुनवाई नही हुई।
वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज
ने बताया कि पीडिता के तहरीर पर उपरोक्त लोगो के विरुद्व दहेजउत्पीडन समेत विभिन्न
धाराऒ में प्राथमिक दर्ज कर लिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ