सुनील उपाध्याय
बस्ती । यातायात माह के क्रम में शुक्रवार को स्कूली छात्रों ने कमान संभाली जो लोगों केे लिये आकर्षण का केन्द्र रहा। कम्पनीबाग चौराहे पर रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन और ग्रीन वैली एकेडमी स्कूल के सहयोग से सुबह 9 बजे 25 छात्रों ने यातायात का मोर्चा संभाला, खुद तो सीखा ही अभिभावकों को भी सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। छात्रों के हाथों में यातायात सम्बंधित तख्तियां थी जिसमें मोबाइल चलाते या नशे में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट, हेल्मेट का प्रयोग करने आदि का संदेश था। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये छात्रों का उत्साहर्धन किया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष रामविनय पाण्डेय ने कहा कि क्लब द्वारा जन सहयोग से एक माह तक यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम किये जायेंगे। यातायात की जिम्मेदारी संभालने वाले छात्रों में अदीबा शमीम, अंशिका सिंह, प्राची सिंह, शशि यादव, शैलजा गुप्ता, सिद्धार्थ राय, प्रखर उपाध्याय, त्रिशा बाल्मीक, प्रीती यादव, ऐंजल, इशिता, इन्दर, रूपेश, आदित्य, देंवांश, सुरभि, कौशल, कृष, नमन्, जान्हवी, दिव्यांश त्रिपाठी, हर्षिता शुक्ल, प्रांजल, शिवांश, सिद्धार्थ एवं अध्यापिका अर्चना सिंह, प्रतिभा त्रिपाठी एवं प्रदीप कुमार यादव शामिल रहे।
कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव, रोटरी क्लब सचिव डा. अजीत प्रताप सिंह, ने बताया कि नवम्बर माह में वाहन चालकों के आंखों सहित शारीरिक जांच कराने के साथ ही विभिन्न विद्यालय के छात्रों के द्वारा यातायात का संदेश दिया जायेगा। डा. अश्विनी सिंह, राजन गुप्ता, महेन्द्र सिंह, ऋषभराज, प्रदीप सिंह, शोएब रहमान, यूपीएमएस.आर.ए. के अध्यक्ष विकास उपाध्याय, सचिव रंजीत श्रीवास्तव, चित्रांश क्लब संरक्षक राजेश चित्रगुप्त आदि ने योगदान दिया। टीएसआई कामेश्वर सिंह, एएसआई अशोक कुमार सिंह, सिपाही यशवन्त कुमार ने छात्रों को विशेष जानकारियां दी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ