अमरजीत सिंह
फैजाबाद।अब पुलिस वालों का वाहन भी नहीं रह गया सुरक्षित जिस का ताजा उदाहरण है आज पूरा कलंदर अंतर्गत भदरसा चौकी में तैनात दरोगा अरुण सिंह की गाड़ी चौकी के सामने से ही मनबढ़ चोर उठा ले गए।सवाल अब यह उठता है कि जब पुलिस वालों का वाहन ही सुरक्षित नहीं है
तो जनता क्या उम्मीद करें शायद अब पुलिस के पास यह भी जवाब नहीं होगा कि क्षेत्र में अपराध कम है क्योंकि जब दरोगा साहब की गाड़ी ही चोर उठा ले गए तो आम जनता क्या उम्मीद करेगी इस संबंध में जब पूरा कलंदर सीयूजी नंबर पर संपर्क करके बात करनी चाहिए तो दो बार फोन लगाने के बाद भी सीयूजी नंबर नहीं उठा जबकि सीयूजी नंबर उठना चाहिए लेकिन नहीं उठा यह भी एक लापरवाही ही कही जाएगी कि अगर कोई मुश्किल में फंसा है और CUG नंबर नहीं उठता जबकि पुलिस के तरफ से बड़े बड़े दावे हैं की सीयूजी नंबर पर हर वक्त फोन कर सकते हैं
लेकिन कोई शिकायत की बात नहीं नंबर ना उठना तो छोटी सी बात है जब दरोगा साहब अपनी गाड़ी ही नहीं बचा सकते तो जनता की रक्षा और सुरक्षा क्या हो पाएगी फिलहाल एसआई अरुण कुमार सिंह ने अपने वाहन चोरी की एफ आई आर पूरा कलंदर थाने में दर्ज करा दी है अब मामला उनका खुद का है कब तक चोर पकड़ में आता है यह पूरा कलंदर पुलिस और ईश्वर ही जाने


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ