Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व रिकार्ड के लिए 40 मिनट तक जलते रहना चाहिये दीपक












अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।राम नगरी अयोध्या मे शासन द्वारा पूर्व निर्धारित  6 नवंबर को आयोजित दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए इस बार खास तैयारी की जा रही है। इस दौरान  16 फीट का एक दीपक राम की पैड़ी पर प्रतीक के दौर पर आकर्षण का केंद्र बनायी गयी है।वही इसी कड़ी मे इस दीपोत्सव मे 

इसके अतिरिक्त पांच फीट ऊंचे दीपक को जलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कोरिया की प्रथम लेडी दीपोत्सव का श्रीगणेश करेंगी।





 यह पांच स्टेप का दीपक होगा। जिसमें 101 दीप जलाने की योजना है।वही खास प्रकार के दीपक को मुख्य अतिथि द्वारा रिमोट से लैंप किया जाएगा। जिसके बाद सभी दिए जलने शुरू हो जाएंगे। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी।ज्ञात हो कि इस दीपोत्सव को सफल बनाने के लिये व दिए जलाने के लिए कुल 777 टीन तेल की व्यवस्था की जा रही है। इसी से सरयू तट व राम की पैड़ी के कुल 12 घाटों को जगमग किया जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों के राम की पैड़ी परिसर से जाने के बाद ही आम श्रद्धालु दीपोत्सव स्थल तक पहुंच पाएंगे।





वही सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने इस दौरान आम श्रद्धालुओं को दूर रखने की योजना बनाई है। दीपोत्सव प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि दीपकों को जलाने के लिए कुल पांच हजार वालंटियर व 26 संयोजकों की तैनाती की जा रही है।मुख्यमंत्री व मुख्य अतिथि द्वारा दीपोत्सव की शुरूआत करने के बाद करीब 40 मिनट तक दिए जलाने होंगे।




 इस दौरान कोई भी दीपक बुझने न पाए इसका प्रयास किया जा रहा है, ताकि गिनीज बुक का रिकॉर्ड दर्ज हो सके।इस वर्ष सरयू की आरती दीपोत्सव के दौरान  खास होगी। अयोध्या में यह पहला अवसर होगा जब सरयू आरती में विदेशी मेहमान मौजूद होंगे। इस आयोजन को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।






इस संबंध मे आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास बताते हैं कि 6 नवंबर को होने वाली आरती इतिहास के पन्नों में समाहित होगी। सात पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य 5101 बत्ती की महाआरती कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संत-धर्माचार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे