Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुष्पक विमान से अयोध्या आएंगे राम













अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।दिवाली को लेकर भगवान राम के शहर अयोध्या में खास तैयारी देखने को मिल रही है. यूपी की योगी सरकार अयोध्या में दिवाली के मौके पर तीन दिन का भव्य कार्यक्रम करने वाली है. जिसमें भगवान राम और माता सीता को वनवास पूरा कर पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते हुए दिखाया जाएगा।अयोध्या दिवाली को लेकर भगवान राम के शहर अयोध्या में खास तैयारी देखने को मिल रही है. यूपी की योगी सरकार अयोध्या में दिवाली के मौके पर तीन दिन का भव्य कार्यक्रम करने वाली है. जिसमें भगवान राम और माता सीता को वनवास पूरा कर पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते हुए दिखाया जाएगा।







दीपो के त्यौहार दिवाली में पुष्पक विमान से भगवान राम माता सीता के साथ त्रेतायुग की तरह अयोध्या आएंगे. समारोह में योगी सरकार वनवास पूरा कर लौट रहे भगवान राम का अविस्मरणीय भव्य स्वागत करेगी।तीन दिवसीय दीपों के त्योहार में इस साल बहुत बड़े स्तर की तैयारी चल रही है. जिसमें अयोध्या की सड़कों के साथ पैड़ी के मंदिरों को एक रंग में रंगा जा चुका है. योगी सरकार के दीपोत्सव को राम की पैड़ी में पानी में वॉटर शो के दौरान लेजर से भगवान राम की यात्रा दिखाई जाएगी।







राम पैड़ी पर 30 फुट के राम और 16 फुट के हनुमान की प्रतिमा लोगों में अभी से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. दीपोत्सव में पैराशूट के जरिए भगवान सीता की खोज में उड़ता जटायु कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा।कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन के साथ सचिव स्तर के अधिकारियों का दौरा लगा हुआ है. छोटी दिवाली के दिन अयोध्या में जहां तीन लाख दिये जलाकार विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी चल रही है. दीपोत्सव में विदेशी रामलीला के साथ कोरिया के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।







रामकथा पार्क में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान पुष्पक विमान हेलीकाप्टर से वनवासी के वेश में अयोध्या आएंगे. उनके साथ नदी पर बड़ी संख्या में वानर सेना भी होगी. जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री, राज्यपाल के साथ मौजूद अतिथि करेंगे।6 नवम्बर को राम की पैड़ी परिसर में चालीस गुणे सौ फीट में अंतरराष्ट्रीय स्तर का वाटर प्रोजेक्शन शो होगा. जिसमें सिंगापुर के क्रेन डांस  पर होने वाले वॉटर प्रोजेक्शन शो में भगवान राम की अयोध्या यात्रा को प्रदर्शित की योजना बनाई गई है.राम की नगरी में तीन दर्जन स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं. नगर के दीवारों पर रामायण की चौपाइयां भी अंकित की जाएंगी. रामपैड़ी और सरयूघाट के पास स्थित मंदिरों को एक रंग में रंगने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है. त्रेता युग जैसा आयोजन करने के लिए भगवान राम के स्वागत में सरयू नदी के घाटों को सजाया जा चुका है.







नदी के उस पार 15 मिनट तक होने वाली आतिशबाजी से अयोध्या का आसमां रोशन रहेगा. दिवाली में दीपों को जलाकर कीर्तिमान बनाने मे लगे डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित अपने टीम के साथ सक्रिय हैं. हमारे संवाददाता से मुलाकात दीक्षित जी से हुई तो उन्होंने बताया कि “वॉटर शो अनुपम छंटा बिखेरेगा. लेजर के जरिए भगवान राम की यात्रा का प्रदर्शन मनमोहक होगा.”







चौधरी चरण सिंह पार्क के समीप मौजूद रामकथा संग्रहालय में भी दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा. यहां रामबाजार में रामायण से जुड़ी देश विदेश के साहित्य सहित पांडुलिपियां, हस्तशिल्प आदि की प्रदर्शनी लगेगी. रामकथा संग्रहालय में लगने वाले रामबाजार में कुल 70 स्टॉल लगाए जाएंगे. स्टॉलों में रामकथा से जुड़े साहित्य, कलाकृतियां, पांडुलिपियां, हस्तशिल्प की वस्तुएं सहित रामकथा से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं प्रस्तुत की जाएंगी. सुदर्शन पटनायक संग्रहालय परिसर में ही रेत पर भगवान राम को आकार देंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे