सुनील उपाध्याय
बस्ती । नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा जिला प्रशासन बस्ती द्वारा आयोजित सातवां बस्ती मिनी मैराथन का आयोजन आज अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुआ।
दौड़ में उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड से भी धावकों ने प्रतिभाग किया।
दौड़ की शुरुआत जिलाधिकारी राजशेखर ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ स्टेडियम से निकलकर शास्त्री चौक से प्रताप चौक से कंपनी बाग से गांधीनगर मार्ग से रोडवेज नेहरू तिराहा से मालवीय रोड से होते हुए वापिस स्टेडियम पर समाप्त हुई।
दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सन्तकबीरनगर के मनोज यादव, द्वितीय स्थान देवरिया के संजय पटेल एवं तृतीय स्थान देवरिया के राजकिशोर रावत, और महिला वर्ग में प्रथम स्थान बस्ती की पूनम सिंह, द्वितीय स्थान देवरिया की काजल पासवान और तृतीय स्थान देवरिया की ही प्रिया पाण्डेय ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बस्ती ने की, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन कुलदीप पति त्रिपाठी, एम्पॉवर इंडिया की अध्यक्ष श्वेता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डेय, दिनेश प्रताप सिंह, अनूप खरे, कर्नल के सी मिश्र, राजेन्द्र नाथ तिवारी, दयाशंकर मिश्र, जे. पी. तिवारी, चंद्रमौलि पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम अब अपनी ऊंचाइयां छू रहा है और हम आगे से और बड़ा और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे, इस से पूरे देश में बस्ती को एक अलग पहचान मिली है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भावेष जी की सोच ने आज देश भर में बस्ती को एक नया मुकाम दिया है और अन्य प्रदेशों से प्रतिभागियों का आना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
भावेष पाण्डेय ने कहा कि हमें खुशी होती है कि जिस सोच के साथ इस कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया था आज उसी की तरफ बढ़ते हुए हम देख रहे हैं, और हमें आगे के लिए इस कार्यक्रम को और सफल बनाने का प्रयास जारी रखना चाहिए।
दयाशंकर मिश्र ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हर व्यक्ति जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए और बस्ती जिले में यह कार्यक्रम होना सुखद है।
राजेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि कैसे भावेष पाण्डेय ने एक छोटी सी सोच से शुरू होकर बस्ती मिनी मैराथन को आज एक नई ऊंचाइयां प्रदान की है, और आज जिला प्रशासन का साथ में आना इसको और गुरुत्व प्रदान करता है।
कार्यक्रम में अभिषेक ओझा, नवीन त्रिपाठी, ओमकार चौधरी, अभिनव उपाध्याय, रितिकेश सहाय, वैभव पाण्डेय, मोनिका सिंह, सौरभ पाण्डेय, अभिषेक, अभिनव श्रीवास्तव, निलेश पाण्डेय, सुनील यादव, क़ाज़ी फरजान, सुधांशु पाण्डेय, अंकिता शुक्ला, अमित राय, अशोक तिवारी, विमल पाण्डेय, सौरभ दुबे, अनुराग आनंद, अनुराग सिंह, रितिक शर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा आदि लोगों ने कार्यकर्ता के रूप में योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया और मार्ग निगरानी का कार्य देवेश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ