अमरजीत सिंह
फैजाबाद। थाना क्षेत्र के मखदूम पुर गाँव में बीते बुधवार की सुबह दो सगे भाइयों में जमकर मार पीट किया था ।जिसमें एक पक्ष से दस लोग घायल हो गये थे जिसमें एक की हालत काफी नाजुक हो गयी थी जिसको लखनऊ ट्रामा सेंटर से भी जबाब हो गया था जिसको लखनऊ के पीजी आई ट्रामा सेंटर मे इलाज चल रहा है जहाँ पर उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुईं है।बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।वही पीड़ितों का आरोप है कि पटरंगा पुलिस ने पहले मोटी रकम लेकर मारपीट करवाने मे अहम भूमिका निभाई जिसके बाद अब मुकदमा लिखने के बाद अब गिरफ्तार करने के बजाय जांच करने के बाद गिरफ्तारी करने का झुनझुना थमा रही है।
बता दे कि लग भग एक सप्ताह पूर्व पटरंगा थाना के मखदूमपुर गाँव में रास्ते मे दीवाल उठाने को लेकर दो सगे भाइयों कामता प्रसाद व अम्बिका प्रसाद पुत्र गण भिखारी लाल के बीच जमकर ईंट गुम्मे कन्नी बसुली व लोहे के सरिया से जमकर मार पीट हुईं थी ।जिसमें एक पक्ष से लग भग दस लोग घायल हुए थे जब कि दूसरे पक्ष से तीन लोंगो को हल्की चोटे आयी थी।लेकिन पहले पक्ष से रोशन लाल को सबसे अधिक चोट अयी थी जिसका इलाज लखनऊ के एस जी पी जी आई मे चल रहा है जहाँ पर अभी भी हालत नाजुक बनी हुईं है ।वही शारदा प्रसाद संतोष कुमार गंगादेई अंकित कुमार का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर से चल रहा है।
वही पीड़ित सोनू कुमार पुत्र शारदा प्रसाद ने पटरंगा पुलिस को नाम जद छः व चार अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया था जिसमें पुलिस विभिन्न धाराओं मे अम्बिका प्रसाद पुत्र भिखारी लाल ,रजनीश कुमार दिनेश कुमार तीन महिलाओं व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।वही पीड़ित सोनू कुमार का आरोप है कि पटरंगा एस ओ बृजेश सिंह ,हल्का दरोगा व हल्का सिपाही जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों गिरफ्तार करने के बजाय उनके ऊपर मेहरबानी दिखा रही है और आरोपी पिड़ितो को धमकी दे रहे है कि तुम्हें जो कुछ करना हो कर लो पुलिस हमारा कुछ नही कर पायेगी।
वही इस घटना के बावत रूदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने पटरंगा एस ओ बृजेश सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कह दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ