Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घायल युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर राष्ट्रिय राजमार्ग किया जाम











अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद।रौनाही थाना क्षेत्र में गत दिनों मारपीट में घायल युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिसिया कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग ढाई घण्टे बाधित रहा उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद युवक का दाह संस्कार किया गया ।








गौरतलब है कि रौनाही थाना क्षेत्र के पिलखावा निवासी मंगल सिंह पुत्र रघुराज सिंह व रूदौली तहसील में तैनात राजस्व कर्मी राम शंकर गुप्ता के जमीनी विवाद को लेकर 15 अक्टूबर को मामूली बातों को लेकर राम शंकर गुप्ता के परिजन लाठी डंडे व धारदार हथियारो से लैस होकर मंगल सिंह पर धावा बोल दिया जिससे  मंगल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 





परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को ठण्ठे बस्ते में डाल दिया।उधर मंगल सिंह की हालत में हालत में सुधार न होते देख सुनीता हैल्थ सेंटर में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को घायल मंगल सिंह की मौत हो गई  ।







मौत की खबर सुनते ही रौनाही पुलिस के हाथ पांव फूल आये और आनन फानन में नामजद आरोपियों को महिला पुलिस की मदद से  महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया लेकिन परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने व विपक्षी को बचाने का आरोप लागते हुए रविवार को सुबह दाह संस्कार को ले जाते समय मुबारक गंज चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया ।सूचना पाते ही सीओ सदर ,बीकापुर सीओ अरविंद चौरसिया व  एसपी ग्रामीण संजय कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को तत्काल कार्यवाही का आश्वासन देते हुए बड़ी मैन मव्वल के बाद किसी तरीके से लगभग दो घण्टे बाद यातायात बहाल करने में सफल हुए।








 एसपी ग्रमीण संजय कुमार ने पत्रकारो द्दारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही नज़र आई है जिसकी जांच सीओ सदर को सौंपी गई है और शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर गिरफ्तारी की जाएगी। और जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।वही म्रतक के चाचा शिवदेश्वर सिंह ने हल्का प्रभारी व थानाध्यक्ष पर मोटी रकम वसूल कर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।मामले को लेकर रौनाही पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है इससे यह कहने में गुरेज नहीं कि कहीं न कहीं रौनाही पुलिस की भारी लापरवाही है। 








वहीं इस सम्बंध में सीओ सदर ने बताया कि मामले में कुल 6आरोपी थे जिसमें चार की गिरफ्तारी हो गई शेष की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जयेगा। खबर लिखे जाने तक लापरवाही से अपने कर्तव्यों का पालन न  करने वाली रौनाही पुलिस के खिलाफ अभी तक कोई विभागीय कार्यवाही नहीं कि गई है जिसे लेकर अफ़वाहों का बाज़ार गर्म है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे