अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। अखिल भारतीय रजक समाज के बैनर तले जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के सिविल लाइन स्थित रजक समाज मंदिर पर जिला स्तरीय रजक समाज की बैठक आयोजित की गई । जिसमें धोबी समाज के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए । बैठक में राष्ट्रसंत गाडगे के बताए आदर्शो पर चलने का आह्वान किया गया ।
वक्ताओं द्वारा बताया गया कि रजक धोबी समाज के उत्थान में राष्ट्रसंत गाडगे का आदर्श काफी सहायक सिद्ध होगा । वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के बताए आदर्शो पर चल कर ही रजक समाज आगे बढ़ सकता है । बैठक में रजक समाज को एकजुट करने की रणनीति पर चर्चा की गई ।
बैठक में जिन प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार रखे उनमें शांति प्रसाद चौधरी महादेव प्रसाद चौधरी नंदराम चौधरी रामकिशुन चौधरी नंदलाल कनौजिया पप्पू चौधरी शैलेंद्र चौधरी राजेंद्र चौधरी घनश्याम चौधरी शोभित चौधरी राम आशीष वह रामसहाय चौधरी शामिल हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ