शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! नगर के मां बेल्हा देवी धाम पर रविवार को ब्रह्मदेव समाज की एक बैठक संगठन के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता व जिला महामंत्री ब्रजघोष ओझा के संचालन में संपन्न हुई ! बैठक का शुभारंभ संगठन के सांस्कृतिक एवं धर्मार्थ मंत्री आचार्य पंडित आलोक मिश्र के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ !
इसके उपरांत संगठन का विस्तार करते हुए ब्रह्मदेव महिला समाज का गठन किया गया ! ब्रम्हदेव महिला समाज के कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री आचार्य पंडित आलोक मिश्र ने करते हुए सर्वसम्मति से श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा को अध्यक्ष , श्रीमती रेखा शुक्ला व श्रीमती किरण मिश्रा तथा वंदना मिश्र को उपाध्यक्ष एंव श्रीमती अनीता पांडेय को महामंत्री तथा बीना शर्मा व दीप्ति मिश्रा को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया !इस मौके पर मनोनयन के उपरांत नवनियुक्त महिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे बखूबी निभाते हुए ब्राह्मण समाज के हित में और समाज के गरीब पीड़ितों असहायों की मदद में सदैव तत्पर रहेंगी!
इस मौके पर नवनियुक्त महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि ब्राह्मणों के हित के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी जाएगी। वह चाहे सत्ता से हो या फिर समाजहित में अन्य किसी से हो। जो ब्राह्मण के हित की बात करेगा उसे ब्राह्मण का पूरा समर्थन मिलेगा। वह चाहे किसी भी जाति, धर्म का हो ! इस मौके पर संगठन के जिला महामंत्री वज्रधोष ओझा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में फैली कुरीतियों का विरोध, एव समाज के गरीब कन्याओं का विवाह तथा नशा मुक्ति पर भी संगठन को प्रयास करना होगा। इस मौके पर संगठन के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री पंडित आचार्य आलोक मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मदेव समाज का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अछ्ुण्य रखते हुए ब्राह्मण समाज का संगठन और हित संवर्धन है, साथ ही साथ हिंदू सनातन धर्म और संस्कृति को पोषण और संरक्षण देना भी ब्रह्मदेव समाज का परम लक्ष्य ! हमारा किसी भी जाति धर्म या संप्रदाय से कोई भेद या द्वेष नहीं है सभी सम्मानित लोग ब्रह्मदेव समाज की दृष्टि मैं सम्मानित हैं चाहे वे किसी भी जाति वर्ग या संप्रदाय के हो किसी भी प्रकार की राजनीतिक अथवा राष्ट्रीयता और अखंडता को प्रभावित करने वाली तथा अस्पृश्यता को पोषण देने वाली विचारधारा का समर्थन ब्रह्मदेव समाज नहीं करता किंतु ब्राम्हण समाज को प्रस्रय देना और पूरे ब्राह्मण समाज को संगठित और समृद्ध करना ही ब्रह्मदेव समाज का परम लक्ष्य है ! बैठक में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री परमानंद मिश्रा श्री नारायण शुक्ला धर्मेंद्र सुशील रोहित पांडे गौरा ब्लाक अध्यक्ष सूर्यमणि गोकरण सरिता पांडे प्रतिभा शिवेश शुक्ल देवेन्द्र त्रिपाठी कृष्णकांत समेत आदि लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ