ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित अधिकारी विश्रामालय के बगल आज सुबह एक गाय तड़प रही थी। वह बुरी तरह से घायल थी। व्यस्त इलाका होने के बावजूद कोई भी घायल गाय की मदद को आगे नहीं आया। यहां तक कि गौसेवा की डींगें मारने वाले तथाकथित गौभक्त और समाजसेवी भी नहीं दिखाई दिए। संवेदनहीनता का नजारा तब देखने को मिला, जब वहां से गुजर रहे जिस किसी की भी नजर गाय पर पड़ी, उसने मुंह फेर लिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे बसपा के नगर अध्यक्ष सगीर खान की नजर तड़पती हुई गाय पर पड़ी। उसकी हालत उनसे देखी न गयी। इसकी सूचना उन्होंने देवीपाटन मंडल के आयुक्त को दी।
आदर्श रेलवे स्टेशन गोण्डा के बाहर अधिकारी विश्रामालय है। उसी के पास आज एक गाय घायलावस्था में पड़ी तड़प रही थी। रेलवे स्टेशन से सटा होने के कारण वहां से दिनभर में लाखों लोगों का आना जाना होता है। रविवार को भी वहां से हजारों की संख्या में लोग गुजरे लेकिन किसी की भी संवेदनशीलता नहीं जागी कि वह पीड़ा से तड़प रही गाय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा सके। इसी बीच वहां से गुजर रहे बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष सगीर खां की नजर तड़प रही गाय पर पड़ी। उनसे यह देखा न जा सका। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी गोण्डा का सीयूजी मोबाइल नंबर लगाया, जिससे उन्हें सूचना देकर गाय का इलाज कराया जा सके। मोबाइल रिसीव न होने पर उन्होंने बेसिक फोन पर भी कॉल किया, लेकिन वह भी रिसीव नहीं हुआ। इस पर उन्होंने एडीएम को फोन किया, लेकिन उनका भी फोन नहीं रिसीव हुआ।
बसपा नगर अध्यक्ष सगीर खां ने बताया कि इसके बाद उन्होंने देवीपाटन मण्डल गोण्डा के आयुक्त सुधेश कुमार ओझा के मोबाइल पर फोन किया और उन्हें सारी बात बतायी। कमिश्नर तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल गाय को तत्काल उठवाकर इलाज कराने का सख्त निर्देश दिया। इसके बाद नगर पालिका की ट्रैक्टर - ट्राली मौके पर पहुंची। बसपा नेता सगीर खां के साथ ही पत्रकार सन्तोष शर्मा, पत्रकार जय प्रकाश ओझा, मोहम्मद रईस, फरीद खान, मोहम्मद शफी, रफीक खां, शशि गौतम, गौतम मिश्रा आदि ने बीमार व चोटहिल गाय को ट्रैक्टर - ट्राली पर लदवा कर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। सभी ने आयुक्त सुधेश कुमार ओझा की संवेदनशीलता और मानवता की सराहना की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ